फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

आया स्कूल खोलने का आदेश, भेजने लगे फीस जमा करने का संदेश

Tue, 09 Feb 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण मार्च-2020 से स्कूल बंद हैं। अब शासन ने 10 फरवरी से छह से आठ और एक मार्च से एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश जारी होते ही स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को फीस जमा करने का संदेश भेजा जाने लगा है। पूरे साल की एक मुश्त फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों की नीदें उड़ गईं हैं। अभिभावकों का कहना है कि शासन को फीस के मामले में भी रियायत देते हुए आदेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

शासन ने भले ही एकमुश्त फीस लेने एवं शुल्क न जमा होने पर छात्र को परीक्षा से वंचित न किए जाने का फरमान सुना रखा हो, लेकिन स्कूल प्रशासन ने छात्रों के स्कूल आने पर फीस का बैरियर लगा दिया है। प्रधानाचार्य अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश भेज रहे हैं कि पूरा शुल्क जमा न होने पर छात्रों को कक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। स्कूल खुलने के दिन से परीक्षा होने के दिन तक 75 प्रतिशत से उपस्थित कम होने पर छात्र को परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जाएगा। स्कूल प्रशासन की ओर से इस तरह के भेजे जा रहे मेसेज से अभिभावकों की नीदें उड़ गई हैं। अभिभावकों का कहना है कि शुल्क के मामले में भी सरकार निर्णय ले, जिससे उन्हें राहत मिले।
विज्ञापन

.
स्कूल प्रबंधन को को ये करनी होगी तैयारी
-परिसर, क्लास, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, पानी की टंकी, वॉशरूम, लाइब्रेरी की रोजाना सफाई व सैनिटाइज कराना।
- थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था करनी होगी।
-स्कूली वाहन रोजाना सैनिटाइज कराने होंगे।
- प्रधानाचार्य को नजदीकी अस्पताल स्टाफ से संपर्क रखना होगा।
-छात्र छह फुट की दूरी पर बैठेंगे। स्कूल में एक सीट वाली बेंच या डेस्क है तो इसे छह फुट की दूरी पर रखना होगा।
- स्टाफ रूम एवं कार्यालय में भी छह फुट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था होगी
-स्कूल के सभी गेट आने जाने के लिए खुला रखना होगा, जिससे भीड़ न लगे।
- नोटिस बोर्ड एवं दीवार पर सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन आदि जागरूकता पोस्टर लगाने होंगे।
- पानी पीने की जगह एवं टॉयलेट के बाहर छह फुट की दूरी पर घेरा बनाना होगा।
.
स्कूल के लिए निर्धारित हुए दिन
दिन- कक्षा
सोमवार, बृहस्पतिवार- एक, पांच व छह
मंगलवार- दो व चार
शनिवार, बुधवार-तीन, आठ
मंगलवार, शुक्रवार- सात
.
माध्यमिक शिक्षा विभाग के छह से आठवीं तक स्कूल
सहायता प्राप्त विद्यालय-45
राजकीय विद्यालय- आठ
.
स्कूल प्रशासन तो बचाव के दावे कर रहा है। मगर, सुरक्षा के इंतजाम देखने के बाद ही बच्चों को भेजेंगे। पूरे साल पढ़ाई तो हुई नहीं। ऐसे में शासन को फीस में भी रियायत संबंधी आदेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष अग्निहोत्री अभिभावक
.
साल भर स्कूल बंद रहा है। इससे स्कूल के तमाम खर्चे कम हो गए। जबकि कोरोना की मार से अब तक अभिभावक उबर नहीं पाया है। इसलिए 50 प्रतिशत फीस ली जानी चाहिए। यह अभिभावक देने को तैयार भी हैं।

-दीपक पुरी सदस्य अभिभावक संघ
.
छात्रों को परीक्षा में बैठने से नहीं रोंक सकेंगे प्रधानाचार्य: डीआईओएस
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने स्कूल प्रशासन को शिक्षण कार्य के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को छात्र पर एक मुश्त फीस जमा करने का दबाव, फीस के अभाव में शिक्षण कार्य एवं परीक्षा से वंचित करने सहित अंकपत्र न देने जैसा काम न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed