{"_id":"601ee3d48ebc3e4c6179f0a2","slug":"education-lakhimpur-news-bly436335075","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने की गाइडलाइन जारी, अभिभावकों से लिया जाएगा सहमति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने की गाइडलाइन जारी, अभिभावकों से लिया जाएगा सहमति पत्र
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिषदीय और निजी स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक 10 फरवरी और कक्षा एक से पांच तक एक मार्च से कक्षाएं संचालित करने के संबंध में शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है।
कक्षाएं संचालित करने से पहले स्कूल कैंपस और कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, पानी की टंकी, वॉशरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी की सफाई और विसंक्रमित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिजीटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। परिवहन व्यवस्था को आरंभ करने से पहले सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह स्टाफ रूम में शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के सभी गेट के आने और जाने के लिए खोला जाएगा ताकि भीड़ एकत्र न हो। प्रत्येक कक्षा में छात्रों की उपस्थिति कुल क्षमता के सापेक्ष 50 प्रतिशत रहेगी। कक्षा छह के बच्चे सोमवार और बृहस्पतिवार, कक्षा सात के बच्चे मंगलवार और शुक्रवार, कक्षा आठ के बच्चे बुधवार और शनिवार को बुलाए जाएंगे। ऐसे ही कक्षा एक और पांच के बच्चे सोमवार और बृहस्पतिवार को, कक्षा दो और चार के बच्चे मंगलवार और शुक्रवार को, कक्षा तीन के बच्चे बुधवार और शनिवार को बुलाए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि जिन कक्षाओं में बच्चों की संख्या अधिक है, वहां पर दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। बच्चों की उपस्थिति से पहले माता-पिता की सहमति ली जाएगी।