फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी, आज बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में 1716 पदों पर भर्ती के लिए कराई जा रही तीन दिवसीय काउंसलिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। अब शनिवार को सहायक अध्यापक पद पर चयन पाए अभ्यर्थियों को नियुक्ति बांटे जाएंगे, लेकिन विद्यालय का आवंटन बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को 11 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 100 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे, जबकि शेष नवनियुक्त शिक्षकों को डायट राजापुर में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। काउंसलिंग में मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पहले और दूसरे दिन काउंसलिंग न करा पाने वाले अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को अपने अभिलेखों की जांच कराई। इससे अंतिम दिन काउंसलिंग में गहमा-गहमी रही। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि प्रत्येक पाली में 300-300 के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें पहले और दूसरे दिन कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इन्हें अंतिम दिन काउंसलिंग कराने का मौका दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed