फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

पड़ोसी गांवों के परिषदीय विद्यालय नगर क्षेत्र में किए जाएंगे शामिल

Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। नगर क्षेत्र से सटी ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों को नगरीय विद्यालयों का कैडर (दर्जा) मिलेगा। इसके लिए विद्यालयों के चिह्नांकन से लेकर इन्हें नगर क्षेत्र में शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई है। लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र में पड़ोसी ग्राम पंचायतों के 10 विद्यालयों का चयन किया गया है। ऐसे ही गोला, मोहम्मदी, पलिया नगर क्षेत्र में पड़ोसी ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के नए परिसीमन में पड़ोसी ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में शामिल करने की कवायद लंबे अर्से से चल रही थी। इसी कड़ी में परिषदीय विद्यालयों को नगर क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग और नगर पालिका के ईओ संग होने वाली बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के चलते टल गई है, जो आगामी दिनों में की जाएगी। नगर पालिका लखीमपुर क्षेत्र में नए परिसीमन के मुताबिक ग्राम पंचायत राजापुर के दो, सलेमपुर का एक, सैंधरी फत्तेपुर के दो, मिदनिया का एक, छाउछ का एक, सुआगाढ़ा के दो, उदयपुर महेवा का एक परिषदीय विद्यालय का कैडर बदलेगा।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि नए परिसीमन आधार पर पड़ोसी ग्राम पंचायतों को भी नगर क्षेत्र में शामिल करने की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी 2021 में कराए जाने हैं, जिससे पहले ही नए परिसीमन की घोषणा की जा सकती है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के नए परिसीमन के मुताबिक पड़ोसी ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें नगर क्षेत्र में शामिल करने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों संग बैठक प्रस्तावित है, जिसमें विद्यालयों के चयन पर चर्चा करके निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed