{"_id":"5fba8e8e8ebc3e9bb02ff3f1","slug":"education-lakhimpur-news-bly427704949","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद आज से लौटेगी डिग्री कॉलेजों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद आज से लौटेगी डिग्री कॉलेजों में रौनक
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आठ माह से बंद महाविद्यालयों में आज फिर से चहल पहल शुरू हो जाएगी। शासन स्तर से निर्देश जारी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षण कार्य शुरू करने संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्रों को मास्क और सेनिटाइजर साथ लेकर जाना होगा। इसके बिना कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसी के साथ छात्रों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी डाउन लोड करना होगा।
कोरोना के कारण स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज अप्रैल से बंद हैं। हालांकि अनलॉक होने पर शासन ने नौ से 12 तक की कक्षाएं पहले शुरू करा दी। अब सोमवार से डिग्री कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है, जिसके अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा। शासन ने 50 प्रतिशत छात्रों को ही बुलाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्नातक के कुछ संकायों में छात्र संख्या दो सौ से लेकर चार सौ तक है। ऐसे में छात्रों को किस तरह बुलाएं, इसको लेकर कॉलेज प्रशासन असमंजस की स्थिति में है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही छात्रों को कमरे में बैठाया जाएगा।
------
शासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षाएं शुरू हो रही है। महाविद्यालय परिसर और क्लासरूम को सेनिटाइज कराया गया है। विद्यार्थी को अभिभावक की लिखित अनुमति, मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। अपने साथ पीने के लिए पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर लाना होगा। कक्षाओं में बैठने के लिए दो गज की दूरी रखते हुए सीटिंग प्लान कराया गया है। कक्षाओं में 50% उपस्थिति के साथ विद्यार्थियों को एक दिन छोड़कर बुलाया गया है।
विज्ञापन
-डॉ वीके शुक्ल प्राचार्य सीजीएनपीजी कॉलेज गोला।
---------------
सोमवार से कॉलेज खुलने के बाद भी ऑन लाइन पढ़ाई जारी रहेगी। छात्रों को मास्क और सेनिटाइजर साथ लेकर आना होगा। गेट पर तापमान चेक होने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेेगी। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए छात्र स्वयं जागरूक रहे।
-डॉ. सुभाष चंद्रा चीफ प्रॉक्टर युवराज दत्त महाविद्यालय