फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

अभिभावक अब भी बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे

Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
education
एक निजी स्कूल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पढ़ते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सरकार के निर्देश पर सोमवार से कक्षा नौ से 12 की कक्षाओं में पढ़ाई तो शुरू हो गई। मगर, संक्रमण के खौफ से अभिभावक बच्चों को अब भी स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पहले दिन स्कूलों में 25 फीसदी तो अब 26 प्रतिशत ही विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं । जबकि करीब 60 प्रतिशत छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल भेजने के लिए विद्यालयों में सहमति पत्र जमा कराए थे।
विज्ञापन

कोरोना काल में सोमवार से स्कूलों में नौ से 12 की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो गई। गाइड लाइन के मुताबिक नौ और 10 के विद्यार्थियों को सुबह एवं 11 और 12 के विद्यार्थियों को दोपहर में बुलाकर पढ़ाया जा रहा है। सहमति देेने वाले छात्रों में से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक दिन और शेष को अगले दिन बुलाया जाता है। इस तरह सप्ताह में सिर्फ तीन कक्षाएं संचालित होंगी। स्कूल खुलने के बाद से शासन स्तर से स्कूलों की निरंतर निगरानी कराई जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण के दौर में विद्यालयों में लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन

.....
स्कूलों की 37 अफसर करेंगे निगरानी
डीआईओएस कार्यालय प्रभारी एवं राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम ने बताया कि शासन ने कोरोना को लेकर स्कूलों के लिए जो गाइडलाइन जारी की है उसका पालन कराने के लिए 37 नोडल अफसर बनाए गए हैं। इनका काम रोजाना स्कूलों का निरीक्षण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
जिले में समस्त बोर्ड के विद्यालय-329
कक्षा नौ से 12 में पंजीकृत छात्र-2,40,005
सहमति देने वाले अभिभावक-1,43,000
19 अक्तूबर को उपस्थित विद्यार्थी-36432
20 अक्तूबर को विद्यार्थियों की उपस्थिति- 36540
--
जीआईसी में आज से शुरू होगी पढ़ाई
जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि गुरुवार से कॉलेज में भी शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि शासन ने 19 अक्तूबर से पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए थे। मगर, कॉलेज में बने कोविड जांच सेंटर के कारण पढ़ाई शुरू नहीं की जा सकी।
.......
दो पालियों में शुरू हुई पढ़ाई
सेठ एमआर जयपुरिया की प्रधानाचार्य सीमा मोहंती ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दो पालियों में पढ़ाई शुरू हो गई है। संक्रमण को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

......
सभी प्रधानाचार्य दोनो पालियों में कमरों और स्कूल परिसर को सैनिटाइज जरूर कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
-हयात अली अंसारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed