फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

निरीक्षण में बंद मिले विद्यालय, पूरे स्टाफ का वेतन रोका

Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। एमडीएम के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने पलिया क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो विद्यालय बंद मिले। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने दोनों विद्यालयों के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। वहीं एक विद्यालय में दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र कई दिनों तक अनुपस्थित मिलने पर उनके भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने 13 अक्तूबर को दोपहर दो बजे पलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर का निरीक्षण किया, तो विद्यालय बंद मिला। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वह भी बंद पाया गया। इसके बाद जिला समन्वयक ने प्राथमिक विद्यालय बलुआ का निरीक्षण किया, तो यहां पर सहायक अध्यापक सौरभ शुक्ला और सहायक अध्यापक अनूप सिंह 10 से 13 अक्तूबर तक और शिक्षामित्र आशीष कुमार 12 और 13 अक्तूबर तक बिना मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश दर्ज कराए विद्यालय से अनुपस्थित मिले। शिक्षामित्र आशीष कुमार के उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बने मिले, लेकिन वह विद्यालय में मौजूद नहीं थे। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि अध्यापकों का यह कृत्य आचरण सेवा नियमावली के विरुद्घ है। इसलिए सभी को नोटिस देकर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed