फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

सपा छात्रसभा का जल सत्याग्रह

Mon, 31 Aug 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
education
गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) में शारदा नहर में जल सत्याग्रह करते सपाई। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। सपा छात्रसभा पदाधिकारियों ने कोरोनाकाल में जेईई और नीट परीक्षा कराए जाने का विरोध किया है। छात्रसभा पदाधिकारियों ने शारदा नहर में आठ घंटे खड़े रहकर जल सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

गोला-अलीगंज मार्ग पर शारदा नहर में छात्र सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष आकाश लाला के नेतृत्व में जल सत्याग्रह के दौरान सपा छात्रसभा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे वापस लेने, कोरोनाकाल के चलते जेईई और नीट की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की गई। शनिवार को सपा छात्रसभा कार्यकर्ताओं का जल सत्याग्रह दोपहर तीन से रात दस बजे तक चला। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में देर रात नायब तहसीलदार ने फोन पर बातचीत की। इसके बाद जल सत्याग्रह खत्म कर दिया गया। इस मौके पर पंकज लाला, रजत गुप्ता, शुएब अंसारी, खुर्शीद अहमद, रजी खान, दीपक पटेल, शिवम गुप्ता, नरेंद वीरू, प्रवीन कश्यप, देव आदेश गुप्ता, एहतिशाम खान, आरिफ, जुबेर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed