फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

परीक्षा कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन हो.. कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं

Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ विश्वविद्यालयों ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी है, जबकि कुछ को अभी करना है। जिले के 61 डिग्री कॉलेज के स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के करीब नौ हजार छात्रों को भी कानपुर यूनिवर्सिटी द्वारा तारीख घोषित होने का इंतजार है। हालांकि कोर्ट के आदेश से कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है, ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर सभी एहतियात बरतें जाएं। हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर पिछले कई माह से चल रहीं अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। पहले एवं दूूसरे वर्ष की तो नहीं, लेकिन स्नातक एवं परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा कराने के निर्णय को जहां कुछ छात्र सही तो कुछ इसे उचित नहीं बता रहे। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन हो पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि परीक्षा के दौरान पहले से ही ऐसे इंतजाम किए जाएं जिससे कोरोना संक्रमण के लिए निर्धारित गाइड लाइन की अवहेलना न हो सके।
विज्ञापन

जिले में डिग्री कॉलेजों की संख्या-61
स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के संभावित छात्र- 9000
जब परीक्षा कराने का आदेश हो गया है तो अब बिना देर किए विश्वविद्यालय इसकी तारीख भी घोषित कर दे। परीक्षा कक्ष में संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वसीम, छात्र बीए तृतीय वर्ष
श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पलियाकलां
कोरोना में परीक्षा कराना उचित नहीं है। परीक्षा कक्ष में सामाजिक दूूरी का पालन हो पाना संभव नहीं होगा। प्रथम व द्वितीय वर्ष में मिले नंबरों के अनुसार तृतीय वर्ष में अंक देकर उत्तीर्ण कर देना चाहिए।
-सचिन कुमार, छात्र बीएससी मैथ्स, एसडीएम महाविद्यालय, पतसेनी कछौना
बढ़ते संक्रमण के बीच परीक्षा कराना सही नहीं है। यदि कॉलेज प्रशासन कमरों को सैनिटाइज कराने के साथ सामाजिक दूूरी का पालन कराने में सक्षम हैं तो परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं।
-मेनका राना, बीए तृतीय वर्ष, केन ग्रोअर्स डिग्री कॉलेज, गोला
वैश्विक महामारी के बीच परीक्षा कराने का निर्णय सही नहीं है, क्योंकि केंद्र पर न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो पाएगा। इसलिए परीक्षा न कराकर प्रथम और द्वितीय वर्ष के अनुसार अंक देने चाहिए।

-प्रिंसी भदौरिया, बीए तृतीय वर्ष, श्री गुरुनानक डिग्री कॉलेज, गोला
कानपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर तारीख निर्धारित नहीं की है। उम्मीद है कि एक दो दिन में जारी हो जाए। फिलहाल परीक्षा कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
डॉ. सुभाष चंद्रा, चीफ प्रॉक्टर युवराजदत्त महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed