फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

हाईस्कूल और इंटर की मेधावी छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने नृत्य नाटिका, अंग्रेजी नाटक, राजस्थानी एवं थारू नृत्य सहित अनेक रंगारंग शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं का भावपूर्ण मंचन देखकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की आंखों में भी आंसू छलक आए। इस मौके पर हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रूबी मिश्रा और इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं पूजा देवी, स्वाति शुक्ला, खुशबू जायसवाल को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और ज्ञान ज्योतिष पत्रिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

जीजीआईसी ग्राउंड में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डीएम ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी दुबे की ज्ञान ज्योतिष पत्रिका का विमोचन कर उनके प्रयासों की सराहना की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, ईश वंदना, स्वागत गीत, संस्कृत नृत्य नाटिका, अंग्रेजी नाटक, राजस्थानी एवं थारू नृत्य सहित अनेक शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही शिक्षिकाओं ने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि तिवारी एवं रितु वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, एडीआईओ विपिन कुमार, डॉ. शशि तिवारी, मंजू बाला, सोनी, मुद्रिका मिश्रा, रंजना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed