फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

रोजगार मेले में कौशल विकास पर दिया गया जोर

Sat, 28 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में रोजगार मेले के उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि युवा सपनों को साकार करने के लिए ही रोजगार मेला लगाया गया और रोजगार पाने वालों की छह माह तक ट्रैकिंग करें जिससे कंपनियां अपनी मनमानी न कर सकें। इस दौरान रोजगार मेले में स्थानीय और बाहरी 30 कंपनियों में लगभग पांच हजार रिक्तियों के लिए करीब 12 हजार युवक-युवतियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले शादी के लिए लड़के की जमीन देखते थे लेकिन अब उसकी नौकरी को प्राथमिकता दी जाती है। मोदी और योगी सरकार युवाओं का कौशल निखारने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जो युवाओं को रोजगार दिलाएगी और जल्द ही एक सर्वे शुरू होगा, जिसमें सड़क किनारे बैठकर काम करने वालों को हुुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि काम करने के मामले में विश्व में आज भी सबसे विश्ववनीय भारत के युवा है।
विज्ञापन

खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी और धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने रोजगार मेले की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को जिले में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, आईटीआई प्रधानाचार्य अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले युवा पूरा हुआ रोजगार का सपना
आवेदन के बाद दो कंपनियों में साक्षात्कार दिया, जिनमें से शहर के ही एक वाहन शोरूम में अकाउंटेंट के पद पर चयन हुआ है।
गुफरान अहमद -एमए, कंप्यूटर डिप्लोमा
दो कंपनियों में साक्षात्कार के बाद एक कंपनी में चयन हुआ है। अभी नियुक्त पत्र नहीं मिला है। कंपनी के लोगों ने फोन पर सूचना देने की बात कही है।
उत्कर्ष गुप्ता -बारहवी, आईटीआई
तीन कंपनियों के लिए आवेदन भरा था। इसमें से एक में चयन हुआ है। कंपनी के लोगों ने ट्रेनिंग लखनऊ में होने और इसकी सूचना फोन पर देने को कहा है।
सबीहा, प्योरपुर -एमए, कंप्यूटर डिप्लोमा
साक्षात्कार देने के बाद चयन हो गया है। कंपनी के लोगों ने लखनऊ में ट्रेनिंग बताई है। जिसकी जानकारी फोन पर मिलेगी।
दीपा कुमार, गढ़ी रोड -स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed