{"_id":"5dd425ea8ebc3e54fe124b4f","slug":"education-lakhimpur-news-bly3847144149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से गायब चार शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से गायब चार शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैनाती पाए चार शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। चारों शिक्षक लंबे समय से गायब चल रहे थे। कई बार भेजी गई नोटिस के जवाब नहीं दिए और न ही उपस्थित हुए। लिहाजा बीएसए ने चारों शिक्षकों को बर्खास्त करके एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
नकहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रंगीलानगर की सहायक अध्यापक रितिका धवन 26 दिसंबर 2016 से अनुपस्थित थीं। ईसानगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महेवा के सहायक अध्यापक राजेश कुमार 27 फरवरी 2018 से अनुपस्थित चल रहे थे। निघासन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिंगाही के सहायक अध्यापक कमल कुमार दो अक्तूबर 2017 से लापता चल रहे थे। इसी तरह निघासन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खमरिया कोईलार के सहायक अध्यापक मुकेश कुमार एक जुलाई 2017 से अनुपस्थित थे। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने चारों शिक्षकों को तीन बार नोटिस जारी की और अखबार में सूचना प्रकाशित कराई। इसके बावजूद शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही सक्षम अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। बीएसए ने बताया कि अभी चार शिक्षक बर्खास्त किए हैं। इसके अलावा कुछ और भी चिह्नित किए गए हैं।
दो शिक्षक निलंबित
लखीमपुर खीरी। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने निघासन के एसडीएम की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय मुन्नूपुरवा के सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ आरोप है कि ऑनलाइन मतदाता सत्यापन कार्य में सहयोग नहीं किया। इसके अलावा बिजुआ के प्राथमिक विद्यालय फुटहा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवानी शुक्ला पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ अक्तूबर के फर्जी तरीके से दो उपस्थिति पत्रक भेजने का आरोप है।