फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education in Khiri

आज से जांची जाएंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां, तैयारियां पूरी

Tue, 05 May 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Education in Khiri
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम मंगलवार से शहर के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। कोरोना संक्रमण को लेकर यहां बेहद एहतियात बरती जा रही है। यहां मेन गेट पर शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश की अनुमित होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की कॉपियां चेक करने के लिए जीआईसी एवं गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट के लिए जीजीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम ने बताया कि मूल्यांकन दो शिफ्टों में होगा। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक कमरे में दस ही शिक्षक रहेंगे। पहली शिफ्ट में कला, विज्ञान और दूसरी में सामाजिक विषय एवं वैकल्पिक विषय की कॉपी चेक कराई जाएंगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई होगी प्रभावित
मूल्यांकन कार्य से ऑनलाइन शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षण कार्य की रोजाना रिपोर्ट भेजनी होती है। जब हम कॉपियां चेक करने जाएंगे तो ऑनलाइन पढ़ाई कैसे हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
लॉकडाउन में शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य से उन महिला शिक्षकों की दिक्कत बढ़ गई हैं जो बाहर रहती हैं। बसों के न चलने से उन्हें आने जाने में दिक्कत होगी।

मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही शिक्षकों को प्रवेश मिलेगा।
- डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
शिक्षक संघ ने मूल्यांकन का किया बहिष्कार
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष व नेता शिक्षक दल एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा एवं शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन के आह्वान पर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का निर्णय किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन जारी है जिसे तोड़ना अनुचित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed