{"_id":"68389e8d2da6bb5d040ef9fd","slug":"e-rickshaw-got-stuck-in-the-gate-the-gateman-made-the-driver-do-sit-ups-on-the-track-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-147000-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फाटक में फंसा ई-रिक्शा, गेटमैन ने चालक से ट्रैक पर लगवाई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फाटक में फंसा ई-रिक्शा, गेटमैन ने चालक से ट्रैक पर लगवाई उठक-बैठक
Thu, 29 May 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग बंद रेलवे लाइन पर उठक बैठक लगाता ई रिक्शा चालक। स्रोत: सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। जल्दबाजी के चक्कर में एक ई-रिक्शा चालक शहर की गोला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के बीच में फंस गया और फाटक बंद हो गए। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि ई-रिक्शा चालक चपेट में नहीं आया।
गेटमैन ने ई-रिक्शा चालक काे फटकार लगाते हुए बिना किसी अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दिए खुद ही उससे रेलवे ट्रैक पर उठक-बैठक लगवाई। ऐसे में ट्रेन आने पर गंभीर घटना हो सकती थी। मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसका वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ।
गोला रोड पर कृष्णा टॉकीज के निकट रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रेन आने के समय फाटक बंद हो रहे थे। तभी एक ई रिक्शा चालक जल्दी निकलने के चक्कर में क्रॉसिंग के अंदर पहुंच गया और रेलवे फाटक बंद हो गए। हालांकि, चालक ने तुरंत अपना ई-रिक्शा तिरछा कर फाटक के करीब खड़ा कर लिया। कुछ देर के बाद एकदम करीब से ट्रेन गुजर गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि चालक व ई रिक्शा चपेट में नहीं आया। इसके बाद रेलवे का गेटमैन सौरभ कुमार श्रीवास्तव वहां पहुंचा और उसने ई रिक्शा चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए बीच ट्रैक पर उठक-बैठक लगवाई।
इस बीच रेलवे के गेट मैन ने किसी अधिकारी, जीआरपी या आरपीएफ को भी मामले की सूचना देना जरूरी नहीं समझा। उधर इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों गेट मैन की इस हरकत को शर्मनाक बताया।