{"_id":"5e8b63a18ebc3e769728983e","slug":"e-pass-online-apply-lakhimpur-news-bly4019044153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बनवाएं ई-पास, आनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे बनवाएं ई-पास, आनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान इलाज सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अब तक ऑफलाइन पास जारी किए जा रहे थे, जिस पर सरकार ने रोक लगा दी है। अब लोगों को ईपास जारी किए जाएंगे, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। व्यक्तिगत ईपास की मान्य अवधि 24 घंटे रहेगी, जबकि संस्थागत लॉकडाउन की अवधि तक मान्य होंगे।
जनपद में लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोग इलाज, शासकीय कार्य समेत आदि कार्यों के लिए पास बनवा रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त ओमप्रकाश अंजोर को पास जारी करने के लिए नामित कर रखा है। अब तक करीब 1500 से अधिक ऑफलाइन पास जारी किए जा चुके हैं। फिर भी दिनो-दिन भीड़ बढ़ रही है। लिहाजा सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आनलाइन पास जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी है। डीएम ने बताया कि यह व्यवस्था आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लिए पास जारी करने के लिए निर्मित की गई है। विशेष परिस्थितियों मेें आमजन चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने के लिए ईपास के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट एचटीटीपी डबल हाइफन 164 डॉट 100 डॉट 68 हाइफन यूपीईपास2 लिंक पर आवेदन करके ईपास प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपदीय सीमा के अंदर ईपास संबंधित तहसील के एसडीएम कार्यालय से और अंतरजनपदीय ईपास डीएम कार्यालय द्वारा जारी किए जाएंगे।