फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dussehra fair controversy ends, shops to open from today

Lakhimpur Kheri News: दशहरा मेले का विवाद खत्म, आज से लगेंगी दुकानें

Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dussehra fair controversy ends, shops to open from today
मेला मैदान में विवाद के बीच नगर पालिका, पुलिस अधिकारियों के साथ रामलीला कमेटी के लोगों से हो रह
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को सुलझ गया। पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट और नगर पालिका के बीच सहमति बनने के बाद मेले की तैयारियों का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही मैदान में सफाई शुरू करा दी गई और पुरानी दुकानें हटने लगीं। शनिवार से नई दुकानें लगनी शुरू हो जाएंगी। मेले का उद्घाटन 23 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ महक शर्मा पुलिस बल के साथ मेला मैदान पहुंचीं। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार भी अपनी टीम के साथ वहां आए। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके बाद मैदान खाली कराने और तैयारियां शुरू करने का काम तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट और नगर पालिका के बीच विवाद के चलते मेला मैदान में दुकानें लगाने का काम अटका हुआ था। रामलीला शुरू होने के बावजूद मैदान खाली नहीं हो पाने से दूरदराज से आए दुकानदारों और झूला संचालकों को नुकसान की चिंता सता रही थी। विवाद सुलझने से उन्हें राहत मिली है। अब मैदान में दुकानें और झूले लगने के साथ मेले की रौनक लौटने की उम्मीद है।

नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। शनिवार से दुकानें लगनी शुरू हो जाएंगी। मेला निर्धारित समय पर लगेगा और 23 अक्बतूर को उसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed