फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the administration's negligence, illegal buses started running again on the Lucknow route

Lakhimpur Kheri News: प्रशासन की अनदेखी से लखनऊ मार्ग पर फिर से दौड़ने लगीं डग्गामार बसें

Fri, 12 Sep 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Due to the administration's negligence, illegal buses started running again on the Lucknow route
एलआरपी चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ी डग्गामार बस। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाते हुए लखनऊ मार्ग पर एक बार फिर डग्गामार बसों का संचालन तेज हो गया है। एलआरपी चौराहे पर सुबह से शाम तक कई डग्गामार बसें सवारियों को बैठाकर लखनऊ की ओर रवाना होने लगी हैं।
विज्ञापन


करीब 10 दिन पहले अनुबंधित बस यूनियन ने डग्गामार बसों के विरोध में चक्का जाम की चेतावनी दी थी। उस समय शासन ने सख्ती दिखाई और चार-पांच दिन तक कार्रवाई के चलते इन बसों का संचालन लगभग बंद हो गया था, लेकिन अब हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। बिना किसी रोक-टोक के डग्गामार बसें दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन


यात्री भाड़े में मामूली अंतर के कारण डग्गामार बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट रही है। परिवहन निगम की लापरवाही और सख्त कार्रवाई के अभाव में यह समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अनुबंधित बस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो न केवल रोडवेज को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि कभी भी यात्रियों को जान का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की चुप्पी और परिवहन निगम की निष्क्रियता से डग्गामार बस संचालकों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने हड़ताल खत्म करने के लिए हुए समझौता पत्र का भी हवाला दिया कि प्रशासन अपनी बात पर अमल नहीं करा पा रहा है।



पहले की अपेक्षा काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है। मंगलवार को एक बस सीज भी की गई थी। निगम की ओर से लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। - शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed