फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to rising water level, leakage started again from under the railway line

Lakhimpur Kheri News: बढ़ते जलस्तर से रेललाइन के नीचे से फिर होने लगा रिसाव

Tue, 02 Sep 2025 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Due to rising water level, leakage started again from under the railway line
पलिया के मटैहिया में कटानस्थल का जायजा लेते रेलवे अ​धिकारी। संवाद
पलियाकलां। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर रेलवे लाइन पर भी दिखने लगा है। पलिया-भीरा मार्ग पर मटैहिया व बोझवा में रपटा पुल के सामने रेलवे लाइन के नीचे से पानी की रिसाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने इसको काफी हद तक रोकने का प्रयास किया और रेलवे को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे रेलकर्मियों ने एक जगह पर रिसाव रोक दिया है, जबकि दूसरी जगह रिसाव को रोकने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद मटैहिया रेलवे फाटक के पास से रेललाइन के नीचे से रिसाव शुरू हो गया। दूसरी तरफ पानी भरने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पत्थर, मिट्टी आदि डालकर रिसाव को रोकने का प्रयास शुरू किया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी सूचना दी। सूचना पर रेलवे के मैलानी से आए इंजीनियर अमित यादव व रामदेव यादव ने रेलकर्मियों के साथ रिसाव का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया।

पलिया के मटैहिया में कटानस्थल का जायजा लेते रेलवे अधिकारी। संवाद

पलिया के मटैहिया में कटानस्थल का जायजा लेते रेलवे अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed