फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to non-availability of smartphone and forced education

स्मार्टफोन न मिलने और जबरन पढ़ाने से नाराज दोनों छात्र आश्रम से थे भागे

Sun, 20 Feb 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of smartphone and forced education
हरदोई में मामा के मिले छात्र शोभित व संतराम - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान (लखीमपुर खीरी)। संस्कृत आश्रम से लापता होकर छात्र शोभित अपने मामा के यहां साथी संतराम को लेकर चला गया था। संतराम को उसके पापा ने एंड्रॉयड मोबाइल नहीं दिया था, इसलिए नाराज था, जबकि शोभित पढ़ना नहीं चाहता था। इसलिए दोनों छात्र आश्रम से भाग गए थे।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के देवकली में संचालित चंद्रकला संस्कृत पीठ के दो छात्र शुक्रवार की सुबह अचानक लापता हो गए थे। इसकी सूचना आश्रम के आचार्य प्रमोद दीक्षित ने पुलिस को दी थी। शुक्रवार की देर शाम को दोनों छात्र हरदोई जिले के शिरोमणि गांव में रामजी अवस्थी के यहां मिले थे। रामजी अवस्थी शोभित शुक्ला के मामा है। छात्रों से पूछताछ की गई तो पता चला शोभित स्कूल में पढ़ना नहीं जाता था,उसके मामा उसे जबरन पढ़ाने के लिए आश्रम में छोड़ गए थे।
विज्ञापन

वहीं संतराम स्कूल में पढ़ने आने के लिए राजी नहीं था। लेकिन उसने अपने पापा से कहा, अगर वह उन्हें एंड्रॉइड फोन देंगे तभी पढ़ने जाएगा। संतराम के पिता दाताराम ने उसे जाते समय तो मोबाइल दे दिया था, लेकिन स्कूल छोड़ने के एक दिन बाद फिर मोबाइल वापस मंगवा लिया था। जिस बात से लेकर संतराम और शोभित दोनों छात्र नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने योजना बनाकर शुक्रवार की सुबह सात बजे भाग गए। देवकली से लखीमपुर फिर वहां बस द्वारा हरदोई पहुंच गए थे। आचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि शोभित शुक्ला पुत्र लालजी निवासी रमपुरवा थाना जिला हरदोई और संतराम पुत्र दाताराम निवासी पिपरिया बाईपास कोतवाली सदर को उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed