फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dudhwa's gates will open from November 15

खीरीः 15 नवंबर से खुलेंगे दुधवा के द्वार

Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa's gates will open from November 15
दुधवा नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार।
द़ुधवा पार्क की सठियाना रेंज में कुछ रास्ते अब भी रहेंगे बंद
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। 15 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुलने जा रहा है। साफ सफाई और रंगरोगन का काम पूरा हो चुका है। सठियाना रेंज में अभी रास्ते खराब होने के कारण वहां के कुछ मार्ग सैलानियों के लिए बंद रहेंगे। गाइड व जिप्सी चालक भी इसको लेकर उत्साहित हैं। ऑनलाइन बुकिंग 15 नवंबर के बाद से शुरू हो जाएगी।
एक नवंबर को सैलानियों के लिए हर साल दुधवा नेशनल पार्क के द्वार खुल जाते थे, लेकिन शारदा नदी में आई बाढ़ के चलते इस बार जंगली रास्ते खराब हो गए हैं। ऐसे में दुधवा को 15 नवंबर को सैलानियों के लिए पार्क खोला जाएगा। पार्क सूत्रों के मुताबिक, अब भी कई जगहों पर जंगली रास्ते पानी के कारण खराब हैं। ऐसे में उनको ठीक करने का कार्य जोरों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सठियाना रेंज में कई जगह बाढ़ के कारण रास्ते खराब हैं। इस रेंज में कई मार्ग पर आवागमन अब बंद रहने की संभावना है। पार्क प्रशासन 15 नवंबर से पहले जर्जर रास्तों की समीक्षा एक बार फिर करेगा। इसके बाद बंद होने वाले रास्तों के बारे सही से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सौ लोगों की 1-15 तक हो चुकी थी एडवांस बुकिंग
दुधवा में 1-10 नवंबर के बीच करीब 100 सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली थी, लेकिन पार्क न खुलने से उनको मायूसी हाथ लगी। ऐसे लोगों के लिए नई डेट या फिर फण्ड रिफंड की पार्क प्रशासन ने बात रखी है।
33 गाइड कराएंगे सैलानियों को पार्क का दीदार
दुधवा के बारे में बेहतर जानकारी रखने वाले व प्रशिक्षित करीब 33 गाइड सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराएंगे, जिनको पार्क खुलने के पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।

15 से सैलानियों के लिए पार्क कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए खुलने जा रहा है। कुछ रास्ते खराब हैं जिनको ठीक कराने का कार्य हो रहा है। पार्क खुलने से पहले एक बार फिर खराब रास्तों का दौरा किया जाएगा।
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed