{"_id":"61ccba26c152a66e204bbf86","slug":"dudhwa-s-daily-wage-workers-shouted-boycotted-the-work-lakhimpur-news-bly4708091160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के दैनिक वेतन कर्मियों ने भरी हुंकार, किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के दैनिक वेतन कर्मियों ने भरी हुंकार, किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
पलिया के दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन करते दैनिक वेतनकर्मी।
सभी रेंजों के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
13 माह से वेतन न मिलने को लेकर दैनिक वेतन कर्मचारियों में है नाराजगी
पलियाकलां। दुधवा के दैनिक वेतन कर्मचारियों ने 13 माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार आज से शुरू कर दिया। कर्मचारी आज 30 दिसंबर से सभी रेंजों में कार्य बहिष्कार कर पर्यटन का भी चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
न्यूनतम/दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को दुधवा मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के प्रांतीय महामंत्री रफीउल्ला खान ने बताया कि संघ द्वारा बीते पांच सालों से लगातार कई मांगें की जा रही हैं, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। 13 माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके चलते कर्मचारी भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। जिसके चलते ही कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया है। 30 दिसंबर को सभी प्रभागों में अनिश्चितकालीन कार्यबंदी की जाएगी, जबकि एक जनवरी को पर्यटन गेट पर तालाबंदी करते हुए सभी कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करेंगे। दुधवा टाइगर रिजर्व की बनकटी, दक्षिण सोनारीपुर, दुधवा, किशनपुर, मैलानी, पलिया, सठियाना, करतनिया घाट, बेलरायां समेत सभी रेंजों में दैनिक वेतनकर्मचारियों ने वेतन को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
संपूर्णानगर। बुधवार को संपूर्णानगर रेंज के कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विक्रम शर्मा, अमर, राहुल, महेंद्र, रामकुमार शेरा, दर्शन सिंह, शम्बू, सोना, मोहन, रामनारायण, जवाहर लाल, ललित, धर्मेंद्र, हरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंदनचौकी। चंदनचौकी के भी दैनिक वेतन कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है। कर्मचारी संघ मंत्री दीपक ने बताया कि तीन दिन तक हड़ताल की जाएगी, उसके बाद प्रान्तीय महामंत्री रफीउल्ला खान के नेतृत्व में दुधवा पर्यटन गेट को भी बंद कर कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बीच वन और वन्यजीवों की जिम्मेदारी अधिकारियों पर होगी। इस दौरान लालमन, बालकिशन, सर्वजीत पाठक, चांद, रामदास, भजनलाल, पूरन आदि कर्मी मौजूद रहे।
मैलानी। महामंत्री रफीउल्ला के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों ने कहा कि पिछले तेरह महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे वे भुखमरी के कगार पर हैं। उनका कहना है कि बकाया वेतन मिलने तक उनका आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में हरि शंकर शुक्ला, देवेश दीक्षित, नीलेश तिवारी, संजय कुमार, राम निवास, अशोक वर्मा आदि शामिल हुए।
बेलरायां के कर्मचारियों ने शुरू की तीन दिवसीय भूख हड़ताल
बेलरायां। दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज से तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
दुधवा नेशनल पार्क के बेलरायां रेंज की वन चौकी किला, शीतलापुर, छंगा नाला, बेलापरसुआ, लोदरिया, बेलरायां के 42 दैनिक भोगी कर्मचारी खराब मौसम ओर बरसात के बेलरायां रेंज कार्यालय में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस मौके पर विशाल सक्सेना, अंजली चौहान, दिनेश वर्मा, अनिल कुमार, मेलाराम, मनीराम, मंगल सिंह सहित 42 कर्मचारी भूख हड़ताल रहे है। संवाद