फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa ready for tourists, booking of hut started

सैलानियों के लिए दुधवा तैयार, हट की बुकिंग शुरू

Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa ready for tourists, booking of hut started
दुधवा के थारू हट। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। 15 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुल रहा है। ऐसे में भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग करानी शुरू कर दी है। 15 से 25 नवंबर तक के लिए हट बुक हुए हैं। हालांकि अभी पिछले सत्रों की तुलना में हाउसफुल वाली स्थिति नहीं है। माना जा रहा है की बाढ़ के कारण ही सैलानी शुरूआती दिनों में आने के बजाय बीच में पार्क का भ्रमण करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में शारदा नदी की आई बाढ़ के कारण दुधवा नेशनल पार्क करीब 15 दिनों के बाद 15 नवंबर को सैलानियों के लिए खोला जा रहा है। बीते सत्रों की बात करें तो शुरूआती दिनों में ही पार्क सैलानियों से भर जाता था और हटों में भी सैलानियों के होने से हाउसफुल जैसी स्थिति हो जाती थी। लेकिन इस बार बाढ़ के कारण शुरूआती दिनों में हटों की बुकिंग के आधार पर मानें तो सैलानियों की आमद कम है। हटों की बुकिंग का कार्य देखने वाले वन निगम के मुताबिक इस बार 15 नवंबर को पार्क के तीन हट ही बुक हैं। जबकि अगली बुकिंग 18, 21, 22 से लेकर 25 तारीख तक है। इन तारीखों में भी 3-5 हट ही केवल बुक हुए हैं। ऐसे में इसको हाउसफुल तो नहीं कहेंगे, लेकिन सैलानी पार्क का भ्रमण करने आ रहे है। यह बात कही जा सकती है। फिलहाल शुरूआती दिनों में सैलानियों का रुझान कम नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्गों से टीकाकरण की दोनों डोज का लिया जाएगा सर्टिफिकेट
दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने आने वाले बुजुर्गों से कोविड टीकाकरण की दोनों डोज का सर्टिफिकेट लिया जाएगा। जबकि बाकी अन्य का भी सेकेंड डोज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा आने वाले सैलानियों में बुजुर्गों का कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज के प्रपत्र देखे जाएंगे। जबकि अन्य लोगों से भी एहतियात के तौर पर देखा जा सकता है। 15 से सैलानियों के लिए पार्क तैयार है, कोविड गाइडलाइन का पालन कर प्रवेश दिया जाएगा।
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed