फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa park buzzing again

दुधवा पार्क फिर गुलजार

Sat, 19 Dec 2015 07:12 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 19 Dec 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa park buzzing again
दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन को चार चांद लग गए और पार्क शनिवार को सैलानियों के जत्थों से गुलजार हो गया। इसमें लखनऊ से वाणिज्य कर संस्थान के 65 अधिकारी और एक विदेशी सैलानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यहां 16 दिसंबर से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे और इसके चलते पर्यटन भी बंद हो गया था। हालांकि पर्यटन 17 दिसंबर को दोपहर में शुरू कर दिया गया लेकिन इसकी आंच के चलते सैलानी गायब रहे और बंदी जैसे ही हालत दिखाई दिए लेकिन शनिवार को वाणिज्य कर प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के 65 अधिकारी-कर्मचारी यहां पहुंचे। इसमें शामिल डॉ. संतोष कुमार,  फिरोज अली, परमहंस, प्रेमचंद्र, बृजेंद्र आदि ने बताया कि वह दुधवा की ख्याति सुनकर यहां आए हैं और उम्मीद है कि दुधवा वैसा ही होगा जैसा उन्होंने सुना है। यह सभी साझा कुटीर और थारू हटों में रहकर आनंद उठा रहे हैं। वह रविवार को सुबह की पाली में जंगल भ्रमण करेंगे। पार्क प्रशासन ने सैलानियों की आमद को देख कई और पालतू हाथियों को पर्यटन में लगा दिया है। फिलहाल दुधवा की रौनक लौट आई है और जिप्सी चालकों और गाइडों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सैलानियों ने दर्ज किए अनुभव
कई लोगों को दुधवा में टाइगर के दीदार हुए हैं और उन्होंने इस अनुभव को डायरी में दर्ज करना शुरू कर दिया है। लखनऊ समेत कई स्थानों से आए सैलानियों ने दुधवा में टाइगर देखने पर पैदा हुए रोमांच को बखूबी दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed