फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa opening the new tourist season

दुधवा के नए पर्यटन सत्र का आगाज

Mon, 16 Nov 2015 12:03 AM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 16 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Dudhwa opening the new tourist season
दुधवा के नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ की बेसब्री रविवार की सुबह तब खत्म हो गई जब दि इंडियन एकेडमी स्कूल के बच्चे से एफडी और डीडी की पत्नी ने मुख्य द्वार का फीता कटवाया। इससे पहले एफडी संजय सिंह की पत्नी ने पूजन अर्चन किया। सबसे पहले स्कूल के बच्चों ने द्वार से भीतर कदम रखे। इसके बाद उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक सैलानी बनकर जंगल की सैर पर निकले।
विज्ञापन

कई माह के इंतजार के बाद रविवार की सुबह करीब 8.30  दुधवा नेशनल पार्क के उद्घाटन के बाद सैलानियों के लिए खोल दिया गया। जंगल के मुख्य द्वार पर बांधा गया फीता दि इंडियन एकेडमी के नर्सरी कक्षा के छात्र मन्नत गुप्ता से एफडी की पत्नी संगीता सिंह और डीडी की पत्नी रेनू सिंह कटवाकर नए सत्र का आगाज किया। फीता कटते ही तालियों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने जंगल के रास्ते पर पहला कदम रखा और फिर इसके बाद यूपी वन निगम के प्रबंध निदेशक इकबाल सिंह पहले सैलानी बनकर जंगल की सैर को रवाना हुए।
विज्ञापन

इसके बाद दूर दराज से आए सैलानियों को जंगल की सैर के लिए रवाना किया गया। स्कूल के बच्चों को भी जंगल की सैर कराई गई जिससे बच्चे काफी खुश दिखे। सैलानियों ने सलूकापुर पहुंचकर हाथियों की सवारी से गैंडा पुनर्वास परियोजना की सैर की और वहां गैंडे के दर्शन किए। इस दौरान एफडी संजय सिंह, डीडी वीके सिंह समेत तमाम पार्क अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा के पर्यटन सत्र शुभारंभ के पहले दिन करीब 150 पर्यटकों ने दुधवा के दीदार किए। दुधवा नेशनल पार्क के पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया है। पिछले वर्ष भी पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया था। पहले दिन पर्यटकों का उत्साह देखते ही बना।
--------------
दुधवा में ठहरना महंगा
यूपी टूरिज्म ने दुधवा में ऑनलाइन बुकिंग के तहत ठहरने की दरें बढ़ा दी हैं। इसमें एक व्यक्ति प्रतिदिन दो हजार और दो व्यक्ति प्रतिदिन तीन हजार रुपये चुकाने होंगे।
---------------
शुल्क में भोजन और नाश्ता भी
दुधवा में ठहराव के लिए बढ़ी दरों में अब सैलानी को अलग से भोजन और नाश्ते का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसी दर में उनके लिए नाश्ता और भोजन शामिल होगा।
-------------
गाइड फीस में इजाफा
दुधवा में गाइड फीस अब दो गुनी हो गई है। पहले सैलानियों को प्रति गाइड दो सौ रुपये चुकाने होते थे लेकिन अब उन्हें चार सौ रुपये प्रति गाइड देने होंगे। इससे सैलानियों की जेब पर असर पड़ना तय है।
-----------------
महिला गाइड उत्साहित
दुधवा के आगाज पर महिला गाइड उत्साहित नजर आईं। दुधवा में पिछले सत्र से महिला गाइडों की नियुक्ति महिला सैलानियों को देखते हुए की गई थी। गाइड नेहा, सुलोचना, निधी, सानिफा, प्रज्ञा आदि ने दुधवा के आगाज पर खुशी जताई।
-------------
नहीं आए अखिलेश यादव
दुधवा नेशनल पार्क का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए जाने की चर्चाएं आम हो चुकी थीं लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही थी। इस चर्चा से अधिकारी वर्ग में बेचैनी की स्थिति थी। वह भी परेशान थे कि कहीं चर्चाएं सही न हो जाएं लेकिन चर्चाएं महज चर्चाएं ही रह गईं और मुख्यमंत्री नहीं आए। इससे सबसे बड़ी राहत अधिकारी वर्ग ने महसूस की है।

-----------------
सीएम की भाभी को दिखा बाघ
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रिश्ते की और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई की पत्नी को दुधवा दर्शन के दौरान बाघ के दीदार हो गए। बताया गया है बाघ जंगल में उनके सामने करीब 20 मिनट तक रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed