फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park will be opened for tourists from six November

Dudhwa: छह नवंबर से सैलानियों के लिए खुल जाएंगे दुधवा के द्वार, नौ दिन पहले शुरू हो रहा पर्यटन सत्र

Thu, 24 Oct 2024 10:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 10:32 AM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबर है। इस बार दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र की शुरुआत तय समय से नौ दिन पहले हो रही है। छह नंबर से दुधवा के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Dudhwa National Park will be opened for tourists from six November
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। - फोटो : वन विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व का 2024-25 का पर्यटन सत्र इस बार छह नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वैसे तो दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है, लेकिन पिछले सत्र में 10 दिन की बढ़ोत्तरी होने से 25 जून तक पर्यटन चला था। इस साल बरसात जल्दी बंद हो जाने के कारण दुधवा का पर्यटन सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले छह नवंबर को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया पर्यटन सत्र शुरू करने की तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली गई हैं। सैलानियों को दुधवा भ्रमण कराने के लिए जिप्सी, हाथी और नेचर गाइड तैयार हैं।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि 15 नवंबर के बजाय दुधवा को छह नवंबर से खोले जाने को लेकर लखनऊ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक संजय श्रीवास्तव ने पत्र जारी किया है। आदेश आने के बाद दुधवा के कच्चे रास्तों के साथ ही अन्य बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पार्क प्रशासन लगा हुआ है। जल्द से जल्द दुधवा को सैलानियों के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों को उपलब्ध कराई जाएगी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा 
दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र में इस बार सैलानियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी पार्क प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसको लेकर गाइडों को प्रशिक्षण दिया गया है और उनके साथ जिप्सी में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। गाइडों को लगातार दिशा निर्देश भी पार्क प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे हैं। संवाद

कहानियां सुनाने के साथ ही वन्यजीवों के बारे में किया जाएगा जागरूक 
दुधवा नेशनल पार्क के इस नवीन पर्यटन सत्र में गाइडों द्वारा सैलानियों को दुधवा से संबंधित कहानी सुनाई जाएगी। जिसमें सरीसृपों के साथ ही वन्यजीवों और बाघों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा दुधवा के विख्यात एक सींग वाले गैंडे के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी। गाइडों के द्वारा दूरदराज से आने वाले सैलानियों को अन्य कई जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग रहेगा प्रतिबंधित
नेशनल पार्क में इस पर्यटन सत्र में पार्क प्रशासन द्वारा प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग भी वर्जित किया जा रहा है। इसको लेकर दुधवा में प्लास्टिक की बोतल और पॉलिथीन का प्रयोग भी बंद करने के लिए पार्क प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए दुधवा बैरियर, पार्क पर्यटन के मुख्य द्वार और जंगल सफारी के मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद ही सैलानियों को जंगल भ्रमण के लिए जाने दिया जाएगा।

मोहम्मदी का टूरिस्ट सर्किट भी तैयार
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज का नया पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में पर्यटक नई सुविधाएं का लाभ उठा सकेंगे। सत्र का शुभारंभ लखनऊ मंडल की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह करेंगी। 

वन विभाग ने प्रवेश द्वार, स्वागत कक्ष, रेस्ट हाउस, दो हट, चार मचान, शौचालय और नेचर ट्रेल का निर्माण कराया है। वहीं एक कैंटीन और सेविनियर शॉप का भी निर्माण कराया है। इस सत्र में सैलानियों के भ्रमण के लिए दो जिप्सी भी लगाई गईं हैं। 

मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट के 16 किलोमीटर को पर्यटन क्षेत्र बनाया गया है। सैलानी रेस्ट हाउस या हट में ठहर कर जंगल में विश्राम का आनंद ले सकेंगे। साथ ही नेचर ट्रेल पर पैदल भ्रमण, जिप्सी पर सवार होकर अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य व दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। जंगल तीन हजार हेक्टेयर में फैला है और यहां करीब बीस बाघ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed