फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park will be closed for tourists on every Tuesday

Dudhwa National Park: अब प्रत्येक मंगलवार को सैलानियों के लिए बंद रहेगा दुधवा, ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी

Thu, 20 Apr 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

अब सैलानी मंगलवार को दुधवा टाइगर रिजर्व में नहीं घूम सकेंगे। प्रत्येक मंगलवार को दुधवा नेशनल पार्क के सभी क्षेत्र जैसे किशनपुर सेंक्चुरी, कर्तनियाघाट और दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन सैलानियों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
Dudhwa National Park will be closed for tourists on every Tuesday
दुधवा में घूमता टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अब प्रत्येक मंगलवार को दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बंद रहेगा। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) की 22वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एनटीसीए के निर्देशों के क्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तर प्रदेश ने यह आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से भी दुधवा टाइगर रिजर्व के प्रत्येक क्षेत्र को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को सैलानियों के लिए बंद करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


अब मंगलवार के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। बता दें कि दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नंवबर से शुरू होकर 14 जून तक चलता है। इसी बीच सैलानी किसी भी दिन सैलानी दुधवा में भ्रमण कर सकते थे। केवल विशेष परिस्थिति जैसे मौसम खराब होने की स्थिति में या पानी बरसने से रास्ते खराब हो जाने पर ही पर्यटन सत्र में सैलानियों को जंगल भ्रमण से रोका जाता था। कोरोना काल में दो सत्रों में पर्यटन को बीच में रोका गया था लेकिन अब सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को दुधवा का प्रत्येक क्षेत्र सैलानियों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन

इसलिए लिया गया यह फैसला 

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी. प्रभाकर ने बताया एनटीसीए के निर्णय के अनुसार अब प्रत्येक मंगलवार को दुधवा नेशनल पार्क के सभी क्षेत्र जैसे दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी, कर्तनियाघाट और दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन सैलानियों के लिए बंद रहेगा। अब मंगलवार के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। एनटीसीए ने यह निर्णय वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन में व्यवधान कम करने के लिए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed