फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park's electricity reaped millions outstanding bills

दुधवा नेशनल पार्क की बिजली काटी, लाखों का बिल बकाया

Wed, 30 Dec 2015 12:07 AM IST
पलिया कलां
पलिया कलां Updated Wed, 30 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa National Park's electricity reaped millions outstanding bills
राजस्व वसूली के लिए चलाए गए अभियान के दौरान बिजली विभाग ने दुधवा मुख्यालय, पार्क और कई रेंजों के रेस्ट हाउसों का बिजली कनेक्शन काट दिया है। दुधवा पार्क पर पिछले दो साल से लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया था। कनेक्शन कटने से दुधवा पार्क और रेस्ट हाउसों की बिजली सेवाएं लगभग पूरी तरह बाधित हो गई हैं। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि अगर अगले एक महीने में बिल न जमा किया गया तो विद्युत अधिनियम के तहत आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान में मंडी समिति का भी बिजली कनेक्शन काटा गया है। गोला डिवीजन के अधिशाषी अभियंता उमेश चंद सोनकर के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ महेंद्र कुमार और जेई मनोज पुष्कर की अगुवाई में बकाएदार विभागों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। जेई ने बताया कि दुधवा मुख्यालय पर बिजली बिलों का साढ़े चार लाख और दुधवा पार्क पर साढ़े सात लाख रुपया बकाया है। इसी तरह सोनारीपुर रेंज पर 1.60 लाख, गौरीफंटा रेंज पर 48 हजार, बनकटी रेस्ट हाउस पर 48 हजार रुपया बकाया है।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों दुधवा पार्क में पर्यटन पीक पर चल रहा है। बिजली कनेक्शन काटे जाने से दुधवा आने वाले पर्यटकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। जेई के मुताबिक पार्क प्रशासन की ओर से मार्च 2015 में करीब छह लाख रुपया जमा किया गया था। इसके बाद से कभी बिल नहीं जमा किया गया। जिससे बिल लगातार बढ़ता रहा। इस संबंध में दुधवा पार्क के उपनिदेशक पीपी सिंह ने बताया कि उन्हें बिजली कनेक्शन काटे जाने की जानकारी हुई है। वह अधिशाषी अभियंता से बात कर रहे हैं। जल्द ही बिजली बिल जमा कर दिया जाएगा। फिलहाल पर्यटकों के लिए जनरेटर से बिजली की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से बिजली आपूर्ति बंद
अलीगंज।
ग्राम पंचायत रामनगर खुर्द में पांच दिन पहले लगी आग बुझाते समय एक व्यक्ति  की करंट लगने से मौत हो जाने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जो अब भी शुरू नहीं हुई है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
रामनगर खुर्द में पांच दिन पहले आग लगने पर बुझाते समय करंट लगने से राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई थी। तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांव की लाइन काट दी थी, जो आज भी बंद  है। ग्राम प्रधान बिहारीलाल गुप्ता ने लाइनमैन और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से फोन पर गांव की बिजली लाइन चालू कराने को कहा। अधिकारियों ने अब तक ध्यान नहीं दिया है, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई  है, इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

मैलानी में रात भर ठप रही बिजली
मैलानी।
मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से नगर की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम को बिजली जाने के बाद पूरी रात नहीं आई। बिजली कर्मियों के मुताबिक गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह होते ही बिजलीकर्मी लाइन का फाल्ट दूर करने निकल पड़े, तब जाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति पुन: बहाल हो सकी। इधर कुछ दिनों से जल्दी-जल्दी मेन लाइन में फाल्ट की समस्या हो रही है, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। नागरिकों ने इस समस्या का स्थाई निदान करने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाली फाल्ट की समस्या से छुटकार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed