फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa echo of the forest mohiniatam

दुधवा के जंगल में मोहिनीअट्टम की गूंज

Sat, 24 Oct 2015 10:56 PM IST
पलिया/चंदनचौकी
पलिया/चंदनचौकी Updated Sat, 24 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa echo of the forest mohiniatam
कत्थक की झंकार के बीच दुधवा जंगल में बसे थारू परिवारों के दरवाजों पर केरल के शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम ने दस्तक दी। इसकी गूंज शुक्रवार को थारू गांवों में सुनी गयी। डीएम किंजल सिंह की महत्वाकंाक्षी पहल द राइजिंग के अंर्तगत थारू बहुल गांव में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से आई गायनोलोजिस्ट डॉ. यशोधरा प्रदीप ने मेडिकल कैंप भी लगाया। आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण कैंप में एक थारू बालिका का जोश देखने वाला था उसने एक उंगली से ट्यूबलाइट तोड़कर अपनी दक्षता साबित की। द राइजिंग के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से 55 थारू परिवारों को नए विद्युत कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

द राइजिंग के अंतर्गत चार दिनों तक सुनी गयी कत्थक की झंकार में एक और नयी कड़ी जुड़ गयी। थारू छात्राओं को केरल के लोकप्रिय शास़्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम का प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए स्पिक मैके की दीपा  चक्रवर्ती ने मोहिनीअट्टम नृत्य विधा से परिचय कराया। दीपा चक्रवर्ती की संगीत यात्रा लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यांगना गोपिका वर्मा के साथ शुरू हुई थी।
विज्ञापन

द राइजिंग के ही अंर्तगत लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से आयी डॉ. यशोधरा प्रदीप ने 200 थारू महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खानपान में सावधानी न बरतने के चलते गर्भवती महिलाओं में रक्त अल्पता बढ़ रही है इसके अलावा नशे की प्रवृत्ति भी इनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। इस संबंध में डॉ. प्रदीप ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खानपान में पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुुलभ इंटरनेशनल के स्वयंसेवकों ने बलेरा और बेलडांडी गांव में स्वच्छता शिविर लगाए और गांवों में साफ-सफाई कर थारू परिवारों को इसके लिए प्रेरित किया। यहां पर कई प्रेरक नुक्कड़ नाटक भी हुए जो स्वच्छता की जरूरतों को रेखांकित कर रहे थे। सुलभ इंटरनेशनल शनिवार को इन्हीं थारू बहुल गांवों में रहने वाली महिला किशोरियों के साथ एक बड़ी वर्कशाप आयोजित की गई। इससे पूर्व गुरुवार को थारू महिलाओं और युवतियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसमें लोगों ने अपनी भावनाओं के रंग भरकर मोहक चित्र उकेरे।
एकलव्य विद्यालय में आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण ले रहीं थारू बालाओं का जोश देखने वाला था इन्हें हर दिन नए टिप्स सिखाए जा रहे है। शुक्रवार को एक छात्रा ने अकेली उंगली से ट्यूब लाइट तोड़कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। अवर अभियंता मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि थारू क्षेत्र के अलग अलग गांवो थारू परिवारों को नए विद्युत कनेक्शन दिये गये।

डीएम की क्लास में बच्चों के साथ मम्मी-डैडी भी
शुक्रवार को डीएम की पाठशाला मे बच्चों के साथ उनके मम्मी-डैडी भी आए। डीएम किंजल सिंह ने बच्चों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। उनके माता पिता के जेहन मे सफाई की महत्ता बसाने की कोशिश की डीएम ने बच्चों के अभिभावकों का आह्वान किया कि ऐसे तैयार कर स्कूल भेजें कि बच्चों का चेहरा दमकता नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed