{"_id":"60b528b28ebc3ee48c04da2a","slug":"dudhwa-animals-roaming-the-streets-in-corona-curfew-lakhimpur-news-bly448204818","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू में सड़कों पर घूम रहे हैं दुधवा के जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू में सड़कों पर घूम रहे हैं दुधवा के जानवर
विज्ञापन
पलियाकलां। कोरोना काल में जंगली क्षेत्रों में इंसानी की आमद कम होने और कोलाहल न होने से दुधवा के वन्यजीव अब स्वच्छंद विचरण करते दिख रहे हैं।
ऐसा ही शर्मीला स्वभाव वाला वन्यजीव भालू सुहेली नदी के पास स्वच्छंद विचरण करते हुए दिखा। वहीं कुछ एक लोगों ने उसकी तस्वीरें ली व वीडियो भी बनाई। झाड़ियों से निकलकर वह सड़क पर कुछ देर टहलता रहा और फिर सड़क के दूसरी तरफ वाली झाड़ियों में चला गया।
दुधवा डीडी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि वन्यजीवों को शांति पसंद है और जंगल उनका घर है, इसीलिए जंगली वन्यजीव शांति ही पसंद करते हैं। बताया कि सैलानियों को कम दिखाई देने वाले यह वन्यजीव जब जंगलों में इंसानी दखल कम होती है तो यह जंगल के किनारों पर और वन मार्गों पर दिखाई पड़ने लगते हैं। संवाद