फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa tiger reserve

झादीताल बनेगा राज्य पक्षी सारस का प्राकृतिक घर

Fri, 07 Feb 2020 05:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
dudhawa tiger reserve
झादीताल किनारे विचरण करते राज्य पक्षी सारस। (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। सारस संरक्षण और प्राकृतवास विकसित करने के लिए खीरी जिले को सारस संरक्षण समिति ने 17 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। इस धनराशि से दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट में झादीताल के आसपास राज्य पक्षी सारस का हैवीटेट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को सारस का प्राकृतिक घर माना जाता है लेकिन खेतों में अधिक मात्रा में कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं का अधिक इस्तेमाल होने से सारस की संख्या में कमी आ रही है। अब सारस संरक्षण समिति ने सारस को बचाने और उनके लिए अनुकूल प्राकृतिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से जिले को 17 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। झादीताल दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट में स्थित है। जिसके तीन ओर साल और सागौन का घना जंगल है। जबकि एक तरफ कृषि भूमि है। यह जगह पक्षियों के आवास और प्रजनन के लिए बेहद अनुकूल है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल कि इस धनराशि से झादीताल के चारों तरफ घास का मैदान बनाया जाएगा। सारस संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। लोग सारस की गतिविधियों का अच्छी तरह अध्ययन कर सकें इसके लिए आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। डॉ. पटेल ने बताया कि जल्द ही झादीताल के विकास के लिए प्रस्तावित कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed