{"_id":"5fee19428ebc3e3c8f32f6b2","slug":"dudhawa-national-park-tourism-lakhimpur-news-bly4321330157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर कल तक दुधवा पार्क की सभी थारू हट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर कल तक दुधवा पार्क की सभी थारू हट फुल
विज्ञापन
दुधवा में सैलानी से अठखेलियां करता नन्हा हाथी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। नए साल के जश्न को लेकर गुरुवार को दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसमें खासकर देसी सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। ऐसे में दुधवा नेशनल पार्क के सभी थारूहट दो जनवरी तक पूरी तरह से फुल हैं। हालांकि डारमेट्री में जगह खाली है लेकिन आने वाले सैलानियों की संख्या देखते हुए लगता है कि यह भी फुल हो जाएगी।
दुधवा नेशनल पार्क में गुरुवार को सुबह से ही सैलानियों की अच्छी तादाद दिखने लगी। लखीमपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई महानगरों और शहरों से सैलानियों का आना शुरू हो गया।
नए साल पर दो जनवरी तक दुधवा के सभी थारूहट पूरी तरह से फुल हो गए हैं। ऐसे में थारूहटों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद हो गई। वहीं डारमेट्री में अभी जगह बाकी है लेकिन सैलानियों की भीड़ देखते हुए उसके भी दो जनवरी तक फुल होने के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का सैलानियों ने किया दीदार
पार्क भ्रमण में सैलानियों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का दीदार किया। बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में पक्षियों की 450 प्रजातियां पाई जाती हैं।
सेल्फी प्वांइट रहा आकर्षण का केन्द्र
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार नकउहा नाला पर बनाया गया है। जिसका बर्ड फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। यह अब सेल्फी प्वांइट के नाम से मशहूर हो गया है। यहां पर काफी संख्या में सैलानी रुककर सेल्फी खींचते दिखे।
बाघ दिखने से सैलानी उत्साहित
नए साल में पार्क आने वाले सैलानियों को इस बार झादीताल, सोनारीपुर और किशनपुर में बाघ के दीदार हुए हैं। इससे वे उत्साहित हैं