फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

दुधवा और किशनपुर में दूसरे दिन भी उमड़े सैलानी

Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
दुधवा में सोमवार को जंगल भ्रमण पर रवाना होते सैलानी। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की शुरुआत होने के बाद पहले दिन जहां खासी तादाद में सैलानियों की भीड़ रही थी। वहीं दूसरे दिन सोमवार को भी सैलानियों ने जिप्सी से जाकर जंगल के रोमांच का मजा लेने के साथ ही यहां के अलौकिक वातावरण को पास से निहारा।
विज्ञापन

सोमवार को जंगल में दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार के लिए सैलानी पहुंचे। कोविड-19 के चलते दूसरे दिन भी पार्क प्रशासन नियमों के पालन कराने के लिए सख्त रहा और नियमों के मुताबिक ही सैलानियों का पार्क का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड-19 के चलते इस बार गाइड लाइन के सख्त नियमों को देखते हुए एक नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क खुलने के बाद से दुधवा नेशनल पार्क में ही सैलानियों की भीड़ का तांता लग गया था। अलौकिक वातावरण तथा स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों को देखने के लिए देशी के साथ ही विदेशी सैलानियों का तांता प्रतिवर्ष लगा रहता है। इस बार भी पर्यटन सत्र खुलने के बाद दूसरे दिन सोमवार को अलग-अलग जिप्सी में जाकर सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। दो शिफ्टों में सैलानियों को सुबह व शाम जंगल का भ्रमण कराया गया। दूसरे दिन तक भी कोई विदेशी सैलानी की आमद पार्क में नहीं हुई। उधर, किशनपुर में भी सैलानियों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। किशनपुर में अधिकतर सैलानी बाघ देखने की चाहत लेकर पहुंच रहे हैं। क्योंकि पहले दिन ही यहां एक बाघिन चार शावकों के साथ दिखी थी, जिसकी वीडियो भी उद्घाटन समारोह में दिखाई गई थी। शुरुआती दिनों में ही बाघ देखने की लालसा लेकर सैलानी यहां काफी पहुंच रहे हैं। सैलानियों की भारी आमद से दुधवा के बाहर बना पार्किंग स्टैंड भी गाड़ियों से पट सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेचर कंजरवेशन की तरफ से वितरित कराई गईं टार्च
पलियाकलां। नेचर कंजरवेशन एंड ईको फांउडेशन की तरफ से लगातार पार्क के सहयोगी संस्था के रूप में कार्य किया जा रहा है। फांउडेशन की तरफ से उद्घाटन के दिन पशु पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी क्रम में सोमवार को फांउडेशन की तरफ से फील्ड स्टाफ के रात्रि गश्त व पर्यटन सत्र होने के चलते सैलानियों के कार्य के लिए टार्च का वितरण कराया गया। दुधवा वार्डन एसके अंबरेश ने कर्मचारियों को टार्च बांटी। फाउंडेशन के सचिव लीलाधर उर्फ सोनू ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से लगातार ऐसे आयोजन कराए जाते हैं। इस दौरान फाउंडेशन के सचिव लीलाधर के साथ ही सहयोग आदिम दास, सोनारीपुर रेंजर गिरधारी लाल, रेंजर पर्यटन लल्लन स्वरूप दीक्षित, संध्या, शबाना, रमेश सिंह व अन्य समस्त फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed