{"_id":"5e4ae2d38ebc3ef2b43f5925","slug":"dudhawa-jungal-lakhimpur-news-bly396317363","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान की जांच करने गई वनकर्मियों की टीम पर तानी राइफल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान की जांच करने गई वनकर्मियों की टीम पर तानी राइफल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज में अवैध लकड़ी कटान की जांच करने पहुंची वनकर्मियों की टीम पर आरोपियों ने राइफल तान दी। आरोपी टीम पर फायर करते इससे पहले वनकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। वन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ भीरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि थाना भीरा क्षेत्र के जगदेवपुर निवासी हरवंश सिंह और सुखजीत सिंह ने एक शीशम पेड़ का अवैध कटान किया था। मामले की जानकारी होने पर संबधित के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस किया गया था। शनिवार को मामले की जांच करने पहुंचे भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा और वन दरोगा हरीबाबू आरोपी के घर गए, तभी हाथों में राइफलों के साथ घर से निकले आरोपियों और एक अन्य युवक ने वन विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उनपर राइफलें तानकर सबको जान से मारने की धमकी दी। यह देख टीम के होश उड़ गए और सभी वनकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से वापस रेंज कार्यालय लौट आए। डीडी ने बताया कि वनकर्मियों की टीम पर राइफल तानने वाले तीनों आरोपियों हरवंश सिंह, सुखजीत सिंह और एक अज्ञात युवक के खिलाफ डिप्टी रेंजर राजकुमार श्रीवास्तव ने थाना भीरा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही डीएम से आरोपियों की राइफलों के लाइसेंस निरस्त करने का अनुरोध किया गया।