{"_id":"5d8bb8868ebc3e93c418b414","slug":"ducation-lakhimpur-news-bly3776946104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल कराए बंद, पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल कराए बंद, पांच को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। बिना मान्यता स्कूलों के खिलाफ बीईओ की कारवाई से हड़कंप मच गया। भीरा न्याय पंचायत में पहले दिन पांच स्कूलों में पहुंचे बीईओ को दो स्कूल बगैर मान्यता के चलते मिले। तीन स्कूलों में मान्यता से ज्यादा कक्षाएं चलती मिलीं। इन स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर छात्रों के नाम पास के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में नाम लिखाने का शपथ पत्र भरवाया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने बुधवार को भीरा न्याय पंचायत में बगैर मान्यता स्कूलों की जांच करने पहुंचे। तीन स्कूल उन्हें ऐसे मिले, जिनकी मान्यता कक्षा पांच तक थी लेकिन वह आठ तक कक्षाएं लगाकर बच्चों को पढ़ रहे थे। बीईओ ने बोझवा एवं मटैहिया गांव संचालित बगैर किसी मान्यता के संचालित स्कूल सेक्रड हार्ट स्कूल एवं रामसुरेश स्कूल को तीन दिन में बंद कर इनमें पढ़ने वाले छात्रों के नाम पास के किसी मान्यता प्राप्त या सरकारी स्कूल में लिखवाने का शपथ पत्र स्कूल मैनेजरों से लिखवाया। तीन स्कूल ऐसे मिले जो मान्यता से अधिक क्लास के बच्चों को पढ़ा रहे थे। बोझवा के एक स्कूल के कार्यालय में तत्काल ताला बंद करा दिया। संजय गांधी पब्लिक स्कूल में टीन में बच्चे पढ़ते मिले। बीईओ ने बगैर मान्यता के संचालित स्कूलों को तीन दिन में बंद करने के निर्देश दिए।