फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DTR needs permanent vet

दुधवा टाइगर रिजर्व को चाहिए स्थायी पशु चिकित्सक

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DTR needs permanent vet
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों की देखरेख का जिम्मा संविदा पर तैनात सिर्फ दो पशु चिकित्सा अधिकारियों के कंधे पर है। स्थापना का करीब आधा दशक पूरा कर रहे डीटीआर को अभी तक एक स्थायी पशु चिकित्सक तक नहीं मिला। जबकि गैंडा पुनर्वासन जैसी विलक्षण योजना दुधवा में संचालित है।
विज्ञापन

कभी आपसी संघर्ष में तो कभी प्रबल हिंसक जानवरों के हमले में घायल होने वाले वन्यजीवों के इलाज का कोई इंतजाम न होने से दुर्लभ वन्यजीवों को असमय ही जान गंवानी पड़ रही है। दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। वर्ष 1988 में इसे दुधवा टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया। दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना के साथ ही यहां स्थायी पशु चिकित्सक की कमी अनुभव की जाने लगी थी।
विज्ञापन

यदा-कदा इसकी मांग भी की जाने लगी थी, लेकिन जरूरत 2018 में पूरी हुई। इतने बड़े क्षेत्रफल के लिए सिर्फ दो पशु चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई। डीटीआर में गैंडा पुनर्वासन योजना फेज वन और टू में करीब 40 गैंडे हैं। दुधवा नेशनल पार्क में करीब 26 पालतू हाथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाघ, तेंदुए और हिरन जैसे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव हैं। कभी दूसरे जानवरों के हमले में, कभी आपसी संघर्ष में तो कभी शिकारियों के फंदे में फंसने से दुर्लभ वन्यजीव घायल होते हैं। इनके इलाज के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इतने बड़े वन क्षेत्र में एक-दो घायल या बीमार जंगली जानवर का पता लगाना ही मुश्किल होता है।
यदि पता लग भी जाए तो उसे बेहोशकर इलाज करना एक दो पशु चिकित्सकों के बस की बात नहीं है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि डीटीआर की सभी रेंज में कम से कम एक पशु चिकित्सक की नियुक्ति होनी चाहिए। ताकि घायल या बीमार वन्यजीवों को समय से इलाज मिल सके।

शासन की ओर से डीटीआर में संविदा के आधार पर दो पशु चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हीं के जरिए जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सेवाएं ली जा रही हैं। पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पशु चिकित्सकों की मदद ली जाती है।
- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed