सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के गांव करनपुर में चोरों ने पहले ग्राम प्रधान के भाई के घर के पीछे शराब पी। बाद में रात में उनके मुख्य दरवाजे की कुंडी काट दी और घर में घुस गए। चोर 16 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गांव करनपुर निवासी ग्राम प्रधान के भाई संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी काट दी और घर में घुस गए। चोर घर में रखी अलमारी और बक्से आदि का ताला तोड़कर 16 हजार नकद औ करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सोकर उठे। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। नकदी-जेवर गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।