फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   driving lisence

शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस की सेवाएं कल से होंगी प्रारंभ: एआरटीओ

Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
driving lisence
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया है कि जनता की सुविधा के लिए शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) संबंधी सेवाएं छह जुलाई 2020 से प्रारंभ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों द्वारा शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पूर्व में बुक किए गए समस्त स्लाट (एप्वाइंटमेेट) को निरस्त करने के आदेश का अनुपालन करा दिया गया है एवं आवेदकों के मोबाइल नंबर पर स्लॉट कैंसिलेशन और पुन: स्लॉट बुक किए जाने के लिए एसएमएस भेजे जा चुके हैं। आवेदकों की सुविधा और कोविड 19 से सुरक्षा के लिए गाइड लाइन का पालन करना होगा। एक साथ अधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए प्रतिदिन तीन टाइम स्लाट निर्धारित किया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक स्लाट निर्धारित किए गए हैं। लॉकडाउन के पूर्व जनपद वार निर्धारित दैनिक कोटा का एक चैथाई अथवा अधिकतम 60 और न्यूनतम 30 निर्धारित किया गया था। आवेदक द्वारा पूर्व में जमा फीस मान्य होगी। कार्यालय में आने वाले आवेदकों को प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। गेट पर उपलब्ध सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करके ही प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed