{"_id":"616584798ebc3ed0960fea07","slug":"driver-of-ankit-das-shekhar-bharti-arrested-who-was-driving-fortuner-on-the-spot-in-lakhimpur-kheri-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड: अंकित दास का ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन की मांगी रिमांड, बुधवार को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड: अंकित दास का ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन की मांगी रिमांड, बुधवार को सुनवाई
Tue, 12 Oct 2021 10:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
शेखर भारती घटनास्थल पर काली फॉर्च्यूनर चला रहा था। वह फरार आरोपी अंकित दास का ड्राइवर है। घटना वाले दिन काली फॉर्च्यूनर यही चला रहा था।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा
- फोटो : PTI
विस्तार
तिकुनिया कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे अब गिरफ्तार अभियुक्तों की कुल संख्या चार हो गई है। पुलिस ने वांछित अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को लखनऊ से गिरफ्तार किया है, जो फॉच्यूनर कार चला रहा था। आरोपी शेखर का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर 14 दिन की रिमांड मांगी है, जिस पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच कार्यालय द्वारा प्रेसनोट जारी कर बताया गया है कि वांछित अभियुक्त शेखर भारती निवासी एपी सेन रोड सुदामापुरी थाना हुसैनगंज लखनऊ को विवेचक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद रिमांड स्वीकृत कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विवेचक द्वारा कोर्ट से घटना के संबंध में सभी तथ्य विवेचना के दौरान सामने लाने के लिए अभियुक्त शेखर भारती को 14 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा रिमांड में दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर 2021 की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन