{"_id":"6ac3f0898cc248b93a09b1d4","slug":"drain-work-stopped-after-mortar-was-put-on-moss-and-soil-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-186810-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: काई-मिट्टी पर मसाला डालने पर नाले का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: काई-मिट्टी पर मसाला डालने पर नाले का काम रुकवाया
Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौके पर नाले का निरीक्षण करते न्यायिक तहसीलदार विशाल शाह।स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में व्यापारियों ने निकाला मार्च
निघासन। शास्त्रीनगर मोहल्ले में पलिया रोड से तहसील तक बनाए जा रहे नाले में काई, मिट्टी और कीचड़ हटाए बिना मसाला डालने की शिकायत पर सोमवार को तहसीलदार न्यायिक विशाल शाह ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार को नाला जेई की निगरानी में बनाने के निर्देश दिए। नाले में चार सूत का सरिया नहीं लगाने की शिकायत भी हुई थी।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रविवार को बारिश का पानी कम होने के बाद मजदूरों ने नाले की तली में जमी काई, मिट्टी और कीचड़ हटाए बिना मसाला डालना शुरू कर दिया। पहले से बांधे गए दो सूत की सरिया के जाल में चार सूत की सरिया भी नहीं लगाई गई। सोमवार को साइड की दीवारों के लिए शटरिंग लगाए जाने लगी तो लोगों ने अधिकारियों को फोन कर शिकायत की।
शिकायत पर एसडीएम यदुवीर सिंह ने तहसीलदार न्यायिक को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने लोगों से जानकारी लेने के बाद निर्माण कार्य देखा। लोगों ने बताया कि पहले भी पतली सरिया लगाए जाने की शिकायत की गई थी। इससे पहले 24 सितंबर को पीडब्ल्यूडी के एई महेंद्र यादव और जेई शारदा राम ने मौके की जांच की थी। जेई ने ठेकेदार को नाले की तली और दोनों तरफ की दीवारों के जाल में चार सूत की सरिया लगाने के निर्देश दिए थे। एई ने ठेकेदार को नगर पंचायत कार्यालय बुलाकर भी हिदायत दी थी।
विज्ञापन
तहसीलदार विशाल शाह ने मौके पर ही काम रुकवा दिया। इसके बाद मजदूरों के सामने ठेकेदार केडी सिंह से फोन पर बात कर नाले का निर्माण जेई की निगरानी में कराने के निर्देश दिए। लोगों ने मानकों का पालन नहीं होने पर नाला जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।