{"_id":"5798c45e4f1c1b144621e19d","slug":"dr-surcna-respect-trivedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सुरचना त्रिवेदी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सुरचना त्रिवेदी का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने सम्मानित किया
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने मुख्यमंत्री आवास पर हुए सम्मान समारोह में भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की संस्कृत प्रवक्ता डॉ. सुरचना त्रिवेदी को सम्मानित और पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पुस्तक संस्कृत उपासक आचार्य बाबूराम अवस्थी के लिए तथा संस्कृत सेवा समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप संस्थान के निदेशक बृजेश चंद्र अध्यक्ष डॉ. साधना मिश्रा और संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने डॉ. सुरचना त्रिवेदी त्रिवेदी को ताम्र प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र और 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने डॉ. सुरचना के ग्रंथ की सराहना की। डॉ. राजेंद्र मिश्र ने कहा अपने गुुरु के प्रति इस प्रकार का समर्पण देखकर मन गौरवान्वित है कि आचार्य बाबूराम अवस्थी जैसे तपस्वी, संस्कृत सेवी के व्यक्तित्व और कृतित्व के प्रत्येक पक्ष को संस्कृत जगत में पहुंचाने का कार्य निस्वार्थ भाव और तन्मयता से किया गया है।
इससे पहले भी डॉ. सुरचना त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने 2010 में सम्मानित कर चुका है। साथ ही अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी उन्हें साहित्य सेवा के लिए प्रशस्तिपत्र और सम्मानपत्र प्रदान किए हैं।