फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DP Warriors Damodarpur beat Khanna Collection

Lakhimpur Kheri News: डीपी वॉरियर्स दामोदरपुर ने खन्ना कलेक्शन को हराया

Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
DP Warriors Damodarpur beat Khanna Collection
विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि भवानी शंकर माहेश्वरी।
संतोष बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज
विज्ञापन

मैलानी। एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स के फाइनल मुकाबले में डीपी वॉरियर्स दामोदरपुर की टीम ने खन्ना कलेक्शन मैलानी की टीम को 72 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।
एलबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर बीस नवंबर से शुरू हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खन्ना कलेक्शन की टीम ने टॉस जीतकर दामोदरपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दामोदरपुर ने निर्धारित बीस ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रहे संतोष भार्गव ने 41 गेंदों पर नाबाद 104, रोहित ने नाबाद 33, हर्षमोहन ने 25 और वरुण ने 15 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

खन्ना कलेक्शन की ओर से गेंदबाजी करते हुए इमरान ने 3, बंटी ने 2, देेवेंद्र और अमन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए खन्ना कलेक्शन की पूरी टीम 143 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से गोपी 74 और मुन्ना यादव 15 रन के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामोदरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए वरुण यादव ने 5, अजीत यादव ने 3, मोहन और भगवंत ने एक-एक विकेट हासिल किया। नाबाद 104 रन बनाने वाले दामोदरपुर के संतोष भार्गव को मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

मैच की समाप्ति पर मुख्य अतिथि भवानी शंकर माहेश्वरी बंटी ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही विजेता टीम को इक्यावन सौ और उपविजेता टीम को रोहित मिश्रा ने इक्कीस सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। सदस्य यूसुफ अंसारी ने मैन ऑफ द मैच रहे संतोष भार्गव को ग्यारह सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed