फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dowry murder report on four people including husband

पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder report on four people including husband
मरघट मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मरघट मोहल्ले में 12 जुलाई की रात विवाहिता शिवांगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मरघट मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी शिवांगी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई जिला हरदोई के थाना अतरौली के गांव भटपुर निवासी उदित कुमार शुक्ल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति नरेंद्र, ससुर अवनीश उर्फ छोटेलाल, सास सियाबिट्टी, जेठ जितेंद्र और जेठानी बाटू के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाल अवधेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार
बिजुआ। पांच दिन पहले बिजुआ में दहेज के लिए हुए प्रीति हत्याकांड में नामजद आरोपी पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
रविवार को विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत के गांव केसरपुर निवासी विमलेश कुमार ने उसी दिन भीरा थाना में तहरीर देकर अपनी बहन प्रीति की दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पति बबलू, ससुर रामासरे, ननद शालू, ममता मंडला, निक्की को नामजद किया था। जिस पर कार्यवाई करते हुए बिजुआ चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने पति बबलू और ससुर रामासरे को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। संवाद
बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने सास को धुना
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बढैया खेड़ा गांव में ससुराल पक्ष ने किसी बात पर विवाहिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। नाराज होकर भाइयों ने विवाहिता की सास की पिटाई कर दी। घायलों को सीएचसी गोला भेजा गया है।

पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता रूबी पत्नी मुमताज अली का कहना है कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके पति मुमताज अली, ससुर अखलाख, सास अजमिरन आदि ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उधर, मुमताज अली का कहना है कि विवाहिता के भाइयों अकील, मुकीम निवासी महमदपुर नाजिर थाना पदमालय ने उसकी मां अजमिरन के साथ मारपीट की है, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed