फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Don't go alone to save a drowning person, gather people

डूबते व्यक्ति को बचाने अकेले न जाएं, लोगों को करें इकट्ठा

Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Don't go alone to save a drowning person, gather people
Don't go alone to save a drowning person, gather people
नदी-तालाब में डूबने की घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कुछ दिनों में नदी, तालाब, नहर के गहरे पानी में डूबने से करीब छह लोगों की मृत्यु हुई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट में यह पाया गया है कि कई लोग नदी में नहाने के दौरान डूबे हैं तो कुछ प्रकरण में नदी के पास घूमने/ टहलने गए थे, वहां दुर्घटनावश नदी में डूब गए। एक प्रकरण में डूबने वाले को बचाने के प्रयास में लोग डूब गए।
एडीएम संजय कुमार सिंह का कहना है कि जनपद के तराई क्षेत्र में नदी, तालाब व नहरों की बहुलता है, जिससे कहीं न कहीं गहरे पानी में डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले भीरा क्षेत्र में एक लड़की को बचाने गईं दो लड़कियां भी डूब गईं थीं, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। इस घटना ने अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लोगों की जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि गांव/कस्बे के आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, जिससे इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर रोक लग सके। बालक/ बालिकाओं को नदियों एवं तालाबों के आसपास अकेले नहाने न भेजें। नदी, तालाब, नहर के आसपास लगे बैरीकेडिंग को पार न करें और खतरनाक घाटों व गहरे पानी में कतई न जाएं। तैराकी न जानने वाले लोग नदी, तालाब के आसपास न जाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed