फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not harvest cut, removed or captured, officers returned

न फसल कटी, न कब्जा हटा, लौट आए अफसर

Tue, 28 Apr 2015 12:07 AM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Tue, 28 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Do not harvest cut, removed or captured, officers returned
तहसील क्षेत्र के जुगनूपुर गांव में 72 सीलिंग पट्टेदारों की जमीन पर जबरन बोए गए गेहूं को कटवाने गए एसडीएम धौरहरा और पुलिस को अवैध कब्जेदारों के विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा। जिससे छठी बार भी पट्टेदारों को न जमीन पर कब्जा मिल पाया और न ही उनकी फसल। इससे पट्टेदारों में काफी निराशा है।
विज्ञापन

कई साल पहले क्षेत्र के गांव जुगनूपुर में सीलिंग की 400 बीघे जमीन पर 72 पट्टेदारों के पट्टे बने थे। जिनपर प्रशासन पहले भी पांच बार कब्जा दिला चुका है। पिछली बार नवंबर में एसडीएम, सीओ व पीएसी की मौजूदगी में पट्टेदारों को कब्जा दिलाकर फ सल बोआई गई थी। पट्टेदारों का कहना है कि पूर्व में जमीन पर काबिज लोगों ने जबरन उनकी फसल पलटकर दोबारा अपनी फसल बो दी थी। जिसको लेकर पट्टेदार खगेश्वर, मौजी, कामता, जगमोहन, परसू, इतवारी, भगौती सहित 72 पट्टेदारों ने डीएम और एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया  था। जिसके क्रियान्वयन में एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव मय पुलिस फोर्र्स कंबाइन लेकर गेहूं की फ सल कटवाने पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक कंबाइन से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं ही कट पाया था कि इसी दौरान तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए और फसल काटने और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर एसडीएम सहित पूरी पुलिस फोर्स बैरंग लौट आई। जिसकी वजह से गेहूं की फसल नहीं कट पाई, इससे पट्टेदारों को काफी निराशा हुई।
विज्ञापन


जमीन और फसल पर विवाद को देखते हुए फसल कटवाई जा रही थी। जिसका पैसा रजिस्टर नंबर चार में जमा होना है। बाद में निर्णय होने पर सही मालिक को रकम दी जाएगी। लेकिन सोमवार को कंबाइन के अचानक खराब हो जाने की वजह से गेहूं कटाई का कार्य बाधित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed