{"_id":"cb8dad8e7cb73e8057b027eb2f03d42f","slug":"dm-winners-awarded-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को डीएम ने सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को डीएम ने सम्मानित किया
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस के अवसर पर मां काली सेवा संस्थान गोला द्वारा संचालित बाल गृह में हुई प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों के बच्चों को कलक्ट्रेट में डीएम किंजल सिंह और सीडीओ नितीश कुमार ने सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर सीडीओ नितीश कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह भी मौजूद रहे। डीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चे बेहद खुश दिखे।
बालगृह में हुई प्रतियोगिताओं में गीत गायन में खुला आश्रय गृह के कमल को प्रथम, बालगृह के गिरिजाशंकर को नाटक, भाषण, चित्रकला एवं निबंध में प्रथम स्थान, खुला आश्रय गृह के सचिन राठौर को नाटक, भाषण एवं निबंध में द्वितीय स्थान, खुला आश्रय गृह के आयुष को चित्रकला में द्वितीय स्थान, बालगृह के गिरिजाशंकर को गीत गायन में द्वितीय स्थान, खुला आश्रयगृह के अमन को भाषण में तृतीय स्थान प्राप्त मिला।
खुला आश्रयगृह के चंदन को चित्रकला में तृतीय स्थान प्राप्त मिला। गीत गायन में रमन को तृतीय और बालगृह के गणेश को नाटक में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन विजेताओं को डीएम किंजल सिंह और सीडीओ नितीश कुमार ने प्रमाणपत्र कलक्ट्रेट सभागार में दिए। यहां बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका रामवती राना ने डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्था की मीरा मिश्रा ने सीडीओ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक संजय सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, सुंदरलाल, संस्था के महामंत्री अवधेश सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र सिंह, कुशेंद्र सिंह और आकाश अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।