फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM took stock of paddy purchasing centers in Mandi, saw auction process on Aadhat

डीएम ने मंडी में धान क्रय केंद्रों का लिया जायजा, आढ़त पर देखी नीलामी प्रक्रिया

Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of paddy purchasing centers in Mandi, saw auction process on Aadhat
राजापुर मंडी में धान खरीद का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में मंगलवार को भी क्रय केंद्रों पर धान खरीद का निरीक्षण किया। किसानों से फीडबैक लेकर खरीद की हकीकत जानी। आढ़तियों के यहां धान की नीलामी प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन

डीएम दोपहर करीब 01:40 बजे राजापुर मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने भंसरिया के किसान गंगाराम से बातचीत करके उनका फीडबैक जाना। भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर मौजूद किसान ने डीएम को बताया कि वह अपनी एक ट्रॉली धान बिक्री के लिए लाया था, जो जांच में मानक का मिला है और उसकी खरीद की जा रही है। डीएम ने मंडी में स्थापित अन्य केंद्रों का पैदल भ्रमण कर प्रभारियों से पूछा अब तक कितने किसानों से कितनी मात्रा में धान खरीदा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी किसान को मानक युक्त धान बेचने में कोई असुविधा न हो। डीएम ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि मानक युक्त धान खरीदने में कोई प्रभारी आनाकानी करें, तो वह बैनर पर अंकित नंबरों व मंडी सचिव को बताएं। किसान अपने मनचाहे क्रय केंद्र पर धान बेचें।
विज्ञापन

डीएम ने अपने सामने मानक विहीन धान की कराई नीलामी
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर की नीलामी प्रक्रिया को भी देखा। डीएम के सामने मंडी सचिव की निगरानी में नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। व्यापारियों ने मानक विहीन धान की अधिकतम बोली 1500 रुपये लगाई। बोली लगने के दौरान डीएम ने मौजूद किसानों से कहा कि धान के वाजिब मूल्य मिलने पर ही सहमति दें। असहमत होने पर उनके धान की बिक्री नहीं होगी। किसानों ने अपने धान का वाजिब मूल्य मिलने पर डीएम के सामने ही सहमति दी, जिसके बाद नीलामी पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed