फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM's inspection of wheat procurement center found closed

डीएम के निरीक्षण गेहूं क्रय केंद्र बंद मिला

Mon, 01 May 2017 11:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 01 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
DM's inspection of wheat procurement center found closed
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
डीएम आकाशदीप ने गेहूं खरीद की जमीनी हकीकत जानने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में संचालित पांच गेंहू क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निगम का केंद्र बंद मिला, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डिप्टी आरएमओ कौशल देव को दिए हैं। 
विज्ञापन

राजापुर मंडी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, क्योंकि किसान ग्रामीण अंचलों से गेहूं विक्रय के लिए आते हैं। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा और छन्ना की व्यवस्थाओं का देखा। इसके उपरांत डीएम ने खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ और डीसीएफ  द्वारा संचालित केंद्रों पर स्टाक बुक सहित क्रय पंजिका की गहनता से पड़ताल की। डीएम ने क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचने आए किसानों से बात कर समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय, मंडी सचिव राजेश यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed