फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM removed 12 criminals from the district

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने 12 अपराधी जिला बदर किए

Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM removed 12 criminals from the district
DM removed 12 criminals from the district
दो अपराधियों को एडीएम ने किया जिला बदर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में लोगों की सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने 12 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। डीएम ने उन्हें छह माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया है। वहीं एडीएम संजय कुमार सिंह ने दो अपराधियों को जिला बदर किया है। इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बदर घोषित किए गए अपराधियों में हीरालाल निवासी निबोरिया थाना सिंगाही, कपिल यादव निवासी महमूदपुर थाना मैगलगंज, गोरा मुन्ने उर्फ बशीर निवासी कुकरा थाना मैलानी, राजेश निवासी सिसैया कला थाना धौरहरा, बड़क्के उर्फ श्रीचंद निवासी मकसूदपुर थाना पसगवां, आकाश निवासी निबोरिया थाना सिगाही, संतोष कुमार निवासी सिसैया कला थाना धौरहरा, शौकत अली निवासी रणा बाजार थाना भीरा, जुबेर निवासी वार्ड नंबर आठ भिंडोरा कस्बा थाना सिंगाही, शहंशाह निवासी भंसड़िया थाना कोतवाली सदर, सूरज निवासी बेल्दांडी चंदनचौकी, संदीप निवासी बिजुआ थाना भीरा के विरूद्घ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर करने का फरमान जारी किया गया है। इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रामसहाय निवासी हौकना मटेरा थाना धौरहरा, मुन्ना निवासी देवरिया थाना फूलबेहड़ को जिला बदर करने का आदेश दिया गया है। संबंधित थानों में भी जिला बदर घोषित किए गए अपराधियों की सूचना भेजी गई है, जिसमें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed