फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM on the road Room Club's Poll

सड़क पर निकले डीएम  ने खोली पालिका की पोल

Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM on the road Room Club's Poll
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में कराएं नालों की सफाई वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सफाई निरीक्षकों, अवर अभियंता का स्पष्टीकरण तलब
डीएम ने जाना नगर की सफाई का हाल

 नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए दावे सोमवार को डीएम आकाशदीप के औचक निरीक्षण में हवा हवाई हो गए। मुख्य मार्गों पर गंदगी का ढेर और चोक हुए नालों को देख डीएम ने नगर पालिका के अवर अभियंता मनोज गुप्ता समेत सफाई निरीक्षकों जितेंद्र और हरवंश दीक्षित को जमकर फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया। 
डीएम आकाशदीप स्वयं सोमवार को अचानक नगर के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान नालों में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। बताते चलें कि डीएम ने सोमवार सुबह ही नगर पालिका के अधिकारियों को तलब कर लिया और पूरे काफिले को लेकर औचक निरीक्षण के लिए शहर में निकले। डीएम का काफिला कहां जाएगा किसी भी अधिकारी को समझ में नही आ रहा था। इसे लेकर नगर पालिका स्टाफ में खलबली मची रही। 
विज्ञापन

सबसे पहले डीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास के नाले में गंदगी देख नगर पालिका ईओ समेत स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुराने होमगार्ड आफिस के निकट नाले में भी सफाई नही मिली जिस पर नगर पालिका स्टाफ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर शहर के सभी नाले नालियों की सफाई प्रत्येक दशा में हो जानी चाहिए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इसके बाद डीएम ने दुर्बल आश्रम स्थित दलित बस्ती के नाले का जायजा लिया और शिवकालोनी में नाले पर अवैध अतिक्रमण देख डीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर प्रत्येक दशा में अतिक्रमण हटवाया जाए। निरीक्षण में गंदगी का आलम देख डीएम का पारा चढ़ता गया। इसे देख नगर पालिका स्टाफ के पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed