लखीमपुर खीरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दिमागी बुखार को लेकर एक जुलाई से अभियान शुरू होना है। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस अभियान को प्राथमिकता देने कहा। इसलिए सीएम योगी ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने को कहा। अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होनें साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने एवं शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर दो दिन में विभागीय माइक्रोप्लान सीएमओ को देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर इन बीमारियों से बचाव, उपचार की जानकारी देगे। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान गांव स्तर पर इसके नोडल होंगे। परियोजना निदेशक डीआरडी रामकृपाल चैधरी, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, डॉ. अश्वनी, डॉ. एके चौधरी, डॉ. रविंद्र शर्मा, सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल, डॉ. नसरीन, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद